देश की खबरें | दिल्ली में प्रचंड गर्मी जारी; सप्ताहांत पर बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को काफी गर्मी रही। दिल्लीवासियों को अभी भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

नयी दिल्ली, दो जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को काफी गर्मी रही। दिल्लीवासियों को अभी भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों तक इसी तरह से शुष्क मौसम रहने और सप्ताहांत पर बारिश की संभावना जतायी है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू.

सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

महानगर में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री और 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | वीवीडीएन की अगले तीन साल में एक लाख लोगों को नौकरी देने की योजना.

आर्द्रता का स्तर 55 से 80 प्रतिशत के बीच रहा।

हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए एक सामान्य मानसून का अनुमान जताया है, लेकिन 25 जून को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने के बाद से बारिश नदारद रही है।

आईएमडी के अनुसार, एक जून से शहर में 65.8 मिमी की औसत वर्षा के मुकाबले 30.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी