विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में भारी बाढ़ से मृतकों की संख्या 150 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि कई लोग घायल भी हुए हैं और राहत एवं बचावकर्मी मकानों के मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश कर रहे है।

उन्होंने बताया कि कई लोग घायल भी हुए हैं और राहत एवं बचावकर्मी मकानों के मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश कर रहे है।

परवान प्रांत के चारीकर शहर में भी बाढ़ आ गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्थानीय अस्पताल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और कई घायलों को राजधानी काबुल ले जाया गया है।

यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.

अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी प्रांत में जबरदस्त बाढ़ से बड़ी चट्टानें टूट गईं और इस कारण कई लोग घायल हो गये, मकानों को नुकसान पहुंचा और लोग मलबे के नीचे दब गये।

अफगानिस्तान में आपदा प्रबंधन के उपमंत्री मोहम्मद कासिम हैदरी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि राहत एवं बचाव दल और स्वयंसेवी मकानों के मलबे के नीचे दब गये लोगों की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.

उन्होंने बताया कि परवान में 102 लोगों, राजधानी काबुल में 19, उत्तरी कपीसा में 17, पूर्वी वर्दक में सात, उत्तरी पंजशीर में तीन, पूर्वी नांगरहार में दो और पूर्वी पकतिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 200 से अधिक घायल हुए है।

इस बीच अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पिछले दो दिन में अपने घरों और परिवार के सदस्यों को गंवाने वाले लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर; जानें जरूरी गाइडलाइंस

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\