देश की खबरें | भारत-चीन सीमा के निकट सामरिक सड़क के निर्माण के लिये हेलीकप्टरों के जरिये भारी उपकरण उतारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-चीन सीमा के निकट सामरिक रूप से महत्वपूर्ण मुनसियारी-बुगदियार-मिलाम सड़क के निर्माण कार्य को तेज करने के लिये उतराखंड की जौहर घाटी के हिमालयी क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों के जरिये, सड़क बनाने वाली भारी मशीनें उतारी गई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जियो

पिथौरागढ़, 11 जून भारत-चीन सीमा के निकट सामरिक रूप से महत्वपूर्ण मुनसियारी-बुगदियार-मिलाम सड़क के निर्माण कार्य को तेज करने के लिये उतराखंड की जौहर घाटी के हिमालयी क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों के जरिये, सड़क बनाने वाली भारी मशीनें उतारी गई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) बिमल गोस्वामी ने कहा कि 2019 में कई बार असफल प्रयासों के बाद बीआरओ ने हाल ही में हेलीकॉप्टरों के जरिये सड़क बनाने वाले भारी उपकरण लापसा ले जाने में कामयाबी हासिल की है, जिससे सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूरा होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज कोरोना के 3607 नए मामले सामने आए, 152 लोगों की मौत : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि 65 किलोमीटर लंबी इस सड़क के संरेखण स्थल के निकट लासपा में भारी पत्थर काटने के उपकरण मौजूद नहीं होने के कारण इसके निर्माण में देरी हुई है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जौहर घाटी के ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में बनाई जा रही मुनसियारी-बुगदियार-मिलाम सड़क भारत-चीन सीमा पर अंतिम चौकियों के बीच एक कड़ी होगी।

यह भी पढ़े | शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा- जामा मस्जिद 30 जून तक रहेगी बंद.

गोस्वामी ने कहा, ''पिछले साल कई नाकाम कोशिशों के बाद हम इस महीने हेलीकॉप्टरों के जरिये भारी मशीनें लापसा में उतारने में सफल रहे। अब हमें उम्मीद है कि इस सड़क की कटाई का चुनौतीपूर्ण काम अगले तीन साल में पूरा हो जाएगा।''

बीआरओ के मुख्य अभियंता गोस्वामी ने कहा कि सड़क के 22 किलोमीटर हिस्से पर खड़ीं कठोर चट्टानों की कटाई अब आसान हो जाएगी क्योंकि इन भारी मशीनों को हेलीकप्टरों की मदद से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।

गोस्वामी ने कहा, ''सड़क का निर्माण कार्य 2010 में शुरू किया गया था। इस परियोजना के लिये 325 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी गई थी।''

उन्होंने कहा कि 22 किलोमीटर के कठोर हिस्से को छोड़कर दोनों छोर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। 40 किलोमीटर तक की सड़क के लिये कटाई का काम पूरा हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\