देश की खबरें | दिल्ली में और बढ़ेगी गर्मी, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी रहने और तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, नौ जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी रहने और तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह-सुबह तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान के और भी बढ़ने की संभावना है, जो संभवतः 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम चार दिनों तक गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है, हालांकि इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया।

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस जून में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड