देश की खबरें | पूर्वी राज्यों से दक्षिण भारत तक उष्ण लहर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पूर्वी भारत के एक बड़े हिस्से में उष्ण लहर लगातार जारी है और मंगलवार को यह देश के दक्षिणी हिस्सों में भी फैल गई।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पूर्वी भारत के एक बड़े हिस्से में उष्ण लहर लगातार जारी है और मंगलवार को यह देश के दक्षिणी हिस्सों में भी फैल गई।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस, कुरनूल में 43.2 डिग्री सेल्सियस, तमिलनाडु के सेलम में 42.3 डिग्री सेल्सियस और इरोड में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इस महीने में उष्ण लहर का यह दूसरा दौर है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से ओडिशा में और 17 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में उष्ण लहर की स्थिति बनी हुई है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भीषण उष्ण लहर चलने का पूर्वानुमान है।

अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि उच्च आर्द्रता तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, गोवा, केरल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और बिहार में लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\