देश की खबरें | पंजाब एवं हरियाणा में जबदस्त गर्मी, बठिंडा का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एवं हरियाणा में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा और बठिंडा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो दोनों राज्यों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

चंडीगढ़, 10 जून पंजाब एवं हरियाणा में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा और बठिंडा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो दोनों राज्यों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

हरियाणा के सिरसा में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में इस मौसम का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को 43.8 डिग्री सेल्सियस था।

दोनों राज्यों के अन्य स्थानों पर सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया तथा भीषण गर्मी जारी रही।

हरियाणा के सिरसा के बाद रोहतक में भी अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ समान रूप से गर्म मौसम रहा।

नारनौल, हिसार, अंबाला, करनाल और भिवानी में भी भीषण गर्मी रही और अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2, 44.5, 44.3, 44.5 और 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, पंजाब में भी भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में क्रमश: 44.8, 44 और 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, पठानकोट में 43.2 डिग्री, जबकि फरीदकोट और गुरदासपुर में अधिकतम तापमान क्रमशः 44.4 और 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू