देश की खबरें | प्रदर्शन मामले में आप नेता संजय सिंह की पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई 22 अगस्त तक टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने साल 2001 में किए गए एक प्रदर्शन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई 22 अगस्त तक टाल दी।

लखनऊ, 14 अगस्त इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने साल 2001 में किए गए एक प्रदर्शन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई 22 अगस्त तक टाल दी।

पुनरीक्षण याचिका में सिंह ने 2001 में किए गए प्रदर्शन के मामले में जमानत का अनुरोध किया है। इस मामले में उन्हें 11 जनवरी 2023 को निचली अदालत ने दोषी ठहराया था और छह अगस्त 2024 को सत्र न्यायालय ने उनकी अपील भी खारिज कर दी थी।

उच्च न्यायालय में दोषसिद्धि और सजा के आदेश को चुनौती देते हुए सिंह ने सजा के निलंबन का भी अनुरोध किया है।

राज्य सरकार के अधिवक्ता ने दलील दी कि चूंकि सत्र न्यायालय ने सिंह को नौ अगस्त को निचली अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन उन्होंने आत्मसमर्पण नहीं किया, इसलिए उनकी पुनरीक्षण याचिका विचार योग्य नहीं है।

संजय सिंह की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एससी मिश्रा ने दलील दी कि उच्च न्यायालय को सिंह को निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने से छूट देकर पुनरीक्षण सुनवाई का अधिकार है।

मामले की सुनवाई के बाद पीठ ने कहा कि सिंह की ओर से आत्मसमर्पण से छूट के लिए कोई अर्जी नहीं दाखिल की गई है। इसके साथ ही, पीठ ने मामले में अगली तारीख 22 अगस्त तय की।

यह मामला 19 जून 2001 की एक घटना से संबंधित है। डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के तत्कालीन नेता अनूप संडा, और सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बिजली संबंधी मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान यहां एक फ्लाईओवर के पास सड़क को अवरुद्ध कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\