देश की खबरें | साबरमती आश्रम पुनर्विकास परियोजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पुनर्विकास परियोजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।

नयी दिल्ली, 25 मार्च उच्चतम न्यायालय अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पुनर्विकास परियोजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने शुक्रवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया, जिसके बाद न्यायालय ने इसे अगले सप्ताह सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

जयसिंह ने गुजरात सरकार के इरादे पर सवाल खड़े करते हुए मामले पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया। साबरमती आश्रम के पुनर्विकास के काम गुजरात पर्यटन निगम देख रहा है।

जयसिंह ने कहा, “(मामले में) तत्काल सुनवाई की आवश्यकता इसलिए है, क्योंकि निर्माण कार्य चल रहा है। मुझे वर्चुअल कांफ्रेंस के दिन का वक्त चाहिए।”

पीठ ने कहा, “वर्चुअल सुनवाई वाले दिन इसे सूचीबद्ध किया जाये।”

गांधी आश्रम स्मारक और उपक्षेत्र विकास परियोजना की लागत 1200 करोड़ रुपये है और इसे राज्य तथा केंद्र सरकार के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस आश्रम में महात्मा गांधी ने 1917 से 1930 तक निवास किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\