विदेश की खबरें | किम कर्दाशियां से लूटपाट के मामले में सुनवाई शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मामले में लुटेरों ने कर्दाशियां को उनके शयन कक्ष में बांध दिया था और लाखों डॉलर के आभूषण लूट लिए।
मामले में लुटेरों ने कर्दाशियां को उनके शयन कक्ष में बांध दिया था और लाखों डॉलर के आभूषण लूट लिए।
एक महिला समेत दस लोगों के खिलाफ डकैती और अपहरण के आरोप में मुकदमा शुरू किया गया है। यह घटना दो अक्टूबर, 2016 की रात को हुई थी।
आरोपियों में से दो ने अपराध में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया और दूसरों ने इससे इनकार किया। दोनों ने अपराध को स्वीकार कर लिया, क्योंकि उनके डीएनए घटनास्थल पर मिले थे ।
विभिन्न साक्षात्कार में और अपने परिवार के रियलिटी टीवी शो में कर्दाशियां ने कहा था कि घटना से वह काफी खौफ में थीं। कर्दाशियां ने कहा था कि उन्हें लगा कि लुटेरे उनका बलात्कार करेंगे और उनकी हत्या कर देंगे जब वे उनके शयन कक्ष में हथियार के साथ घुसे थे।
कर्दाशियां के वकीलों ने कहा कि वह 23 मई तक चलने वाली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से गवाही देंगी।
माना जा रहा था कि 12 लोगों के खिलाफ मामला चलाया जाएगा। मामले के एक आरोपी की मृत्यु हो गई और दूसरा गंभीर रूप से बीमार है, इसलिए सुनवाई नहीं हो सकती। जांच अधिकारियों के अनुसार, 10 में से पांच आरोपी लूटपाट के समय घटनास्थल पर मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)