उत्तराखंड में शराब, ईंधन पर लगाया गया ‘स्वास्थ्य सेवा कर’, 350 करोड़ से अधिक राजस्व मिलेगा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने संवाददाताओं को बताया कि शराब और पेट्रोल, डीजल पर लगाया गया ‘स्वास्थ्य सेवा कर’ राज्य के विकास में उपयोग किया जाएगा।

देहरादून, सात मई उत्तराखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य में ‘स्वास्थ्य सेवा कर’ लगाने का फैसला किया। इससे राज्य में शराब के दाम में 20 से 200 रूपये प्रति बोतल और पैट्रोल, डीजल के दामों में एक से दो रूपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने संवाददाताओं को बताया कि शराब और पेट्रोल, डीजल पर लगाया गया ‘स्वास्थ्य सेवा कर’ राज्य के विकास में उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दोनों निर्णय शासनादेश जारी होते ही तत्काल लागू हो जाएगें।

कौशिक ने बताया कि मंत्रिमंडल ने देसी- विदेशी शराब के मूल्यों में प्रति बोतल 20 रू से लेकर 200 रूपये प्रति बोतल की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। इससे 250 करोड रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

कौशिक ने बताया कि भारत निर्मित विदेशी शराब के मूल्यों में 20 रू से लेकर 200 रू प्रति बोतल तथा देसी शराब के दामों में 20 रू प्रति बोतल की वृद्धि कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि आयातित शराब के दामों में प्रति बोतल 475 रू की वृद्धि हो गयी है।

उन्होंने बताया कि विदेशी शराब के प्रमुख ब्रांडों में ब्लैंडर्स प्राइड और रॉयल स्टैग पर 50 रू प्रति बोतल वृद्धि हुई है जबकि अन्य ब्रांड जैसे मैक्डॉवल नम्बर वन और एट-पीएम पर 30 रू प्रति बोतल दाम बढ़े हैं।

इसके अलावा, मंत्री ने कहा कि पेट्रोल के दामों में दो रू प्रति लीटर और डीजल पर एक रू प्रति लीटर वृद्धि की गयी है ।

उन्होंने बताया कि इस वृद्धि के बाद राज्य में पेट्रोल के दाम 74.55 रू प्रति लीटर और डीजल के दाम 64.17 रू प्रति लीटर हो गये हैं। उन्होंने बताया कि ये दाम पडोसी उत्तर प्रदेश के बराबर हैं और इससे राज्य को 120 करोड रू का राजस्व प्राप्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें