देश की खबरें | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की सेहत में सुधार, बुखार कम हुआ

नयी दिल्ली, 21 जून दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत में रविवार को सुधार हुआ है और उनका बुखार कम हो गया है।

अधिकारियों ने बताया है कि मंत्री को निजी कोविड- अस्पताल में एक दिन पहले प्लाज़पा थेरेपी दी गई थी।

यह भी पढ़े | यूपी जनसंवाद रैली में बोले जेपी नड्डा- सैनिकों का मनोबल तोड़ने का काम कर रही कांग्रेस.

सूत्रों ने बताया कि उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कुछ सरकारी एवं निजी अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम को तैयार रखा गया है। वह मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 55 साल के मंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में रविवार को 64 नए मामले पाए गए: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि उनका बुखार कम हुआ है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ा है। वह सोमवार तक आईसीयू से बाहर आ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जैन को साकेत के मैक्स अस्पताल में शनिवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी और उनकी स्थिति अब स्थिर है।

सूत्रों ने पीटीआई- को बताया कि कुछ सरकारी एवं निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की एक टीम को उनका ध्यान रख रहे डॉक्टरों की मदद के लिए तैयार रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)