देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ‘आरोग्य मंथन’ का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के चार साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का एक साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम ‘आरोग्य मंथन’ का 25 सितंबर को उद्घाटन करेंगे।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के चार साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का एक साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम ‘आरोग्य मंथन’ का 25 सितंबर को उद्घाटन करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस आयोजन में शिक्षा क्षेत्र, थिंक-टैंक, उद्योग और मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के वैश्विक और राष्ट्रीय विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी होगी।

स्वास्थ्य मंत्री 23 सितंबर को देशभर के एबी-पीएमजेएवाई के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

बयान में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी. के. पॉल इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

एबी-पीएमजेएवाई 23 सितंबर को अपने कार्यान्वयन के चार साल पूरे करेगा और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का 27 सितंबर को एक साल पूरा हो जायेगा।

बयान में कहा गया है कि एबी-पीएमजेएवाई की वर्षगांठ के मौके पर सभी राज्यों में ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ 15 से 30 सितंबर तक पहले ही मनाया जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ के तहत, एबी-पीएमजेएवाई में भाग लेने वाले 33 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश योजना के लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर और जन अभियान आयोजित किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज