रात नौ बजकर 30 मिनट तक के मुख्य समाचार

जमात

नयी दिल्ली, सात मई की अलग अलग फाइलों से रात नौ बजकर 30 मिनट तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैः-

प्रादे118 आंध्र पांचवीं लीड गैस रिसाव

आंध्र प्रदेश में रासायनिक संयंत्र से स्टाइरीन का रिसाव, 11 लोगों की मौत

विशाखापत्तनम/ नयी दिल्ली, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक रासायनिक संयंत्र से गैस लीक होकर करीब पांच किलोमीटर के दायरे में गांवों में फैल गई, जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 1,000 लोगों को सांस लेने में तकलीफ सहित अन्य दिक्कतें हो रही हैं । राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं ।

दि100 गैस रिसाव प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गैस हादसे पर दुख जताया

नयी दिल्ली, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बृहस्पतिवार को एक रासायनिक संयंत्र से गैस रिसाव होने की घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख जताया और पीड़ित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।

दि33 वायरस लीड मामले

कोविड-19: मृतक संख्या बढ़कर हुई 1,783 हुई, संक्रमण के मामले 52,952

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,783 हो गई है। इस दौरान 3,561 संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,952 हो गई।

दि92 एचआरडी फैलोशिप योजना

प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप योजना में संशोधन, गेट का आवश्यक स्कोर घटाया गया

नयी दिल्ली, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप योजना में महत्वपूर्ण संशोधनों की घोषणा की। इसके लिए गेट के आवश्यक स्कोर को घटाया गया है और लैटरल एंट्री का विकल्प शुरू किया गया है।

दि91 लॉकडाउन लीड प्रवासी ट्रेन

अब तक 171 श्रमिक ट्रेन चलाई गईं, 1.70 लाख श्रमिकों को गृह राज्य पहुंचाया गया: रेलवे

नयी दिल्ली, भारतीय रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक मई से अब तक 171 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे 1.70 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह नगर पहुंचाया है।

दि69 कांग्रेस उप्र हेल्पलाइन

उप्र के प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कांग्रेस ने शुरू की ‘यूपी मित्र’ हेल्पलाइन

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए ‘यूपी मित्र’ हेल्पलाइन शुरू की है।

प्रादे144 पंजाब पूर्व लीड डीजीपी

पंजाब के पूर्व डीजीपी, छह अन्य के खिलाफ अपहरण का एक मामला दर्ज

चंडीगढ़/ शिमला, पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और छह अन्य के खिलाफ 1991 आतंकवादी हमले के बाद गायब हुए एक व्यक्ति के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

प्रादे123 महाराष्ट्र वायरस पुलिस दूसरी लीड देशमुख

महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित, 39 ठीक हुए

मुंबई, महाराष्ट्र में अब तक 51 अधिकारियों सहित 531 पुलिस कर्मियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वि31 ब्रिटेन जॉनसन तलाक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और उनकी भारतीय मूल की पत्नी के तलाक को मिली अदालती मंजूरी

लंदन, ब्रिटेन के 250 वर्षों के इतिहास में बोरिस जॉनसन ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिनके पद पर रहते हुए अपने पत्नी से तलाक हुआ।

वि25 इज़राइल लीड नेतन्याहू

इजराइली संसद ने नेतन्याहू-गैंट्ज एकता सरकार के गठन के लिए विधेयक पारित किये

यरुशलम, इजराइल की संसद ने बृहस्पतिवार को दो मूल कानूनों में भारी बहुमत से संशोधनों को मंजूरी दे दी जिससे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा दिसम्बर 2018 के बाद पहली बार पूर्ण रूप से कार्यशील एकता सरकार गठित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

वि18 वायरस पाक

पाकिस्तान में कोविड-19 से मौत के 38 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार

इस्लामाबाद, पाकिस्तान में कोविड-19 से 38 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 564 तक जा पहुंची तथा संक्रमण के 1,523 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 24 हजार से अधिक हो गई है।

अर्थ27 वायरस विमानन- क्रिसिल

घरेलू विमानन उद्योग को चालू वित्त वर्ष में हो सकता है 25,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान: क्रिसिल

मुंबई, क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और उसके बाद लागू किए गए लॉकडाउन के चलते घरेलू विमानन उद्योग को चालू वित्त वर्ष के दौरान कमाई में 24,000-25,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो सकता है।

अर्थ24 शेयर बंद

सेंसेक्स 242 अंक टूटा, निफ्टी 9,200 अंक से नीचे फिसला

मुंबई, देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 242 अंक टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9,200 अंक के स्तर से नीचे आ गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।

खेल21 खेल हाकी कांग्रेस

हाकी इंडिया की 13 मई को विशेष कांग्रेस

नयी दिल्ली, हाकी इंडिया 13 मई ऑनलाइन विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा जिसमें राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला टीमों की ओलंपिक की तैयारियों की स्थिति के अलावा कोविड-19 महामारी के बाद खेल की बहाली पर चर्चा की जाएगी।

खेल36 खेल शतरंज आनंद

आनंद से संपर्क में भारतीय दूतावास, उनके जर्मनी से जल्दी लौटने की उम्मीद , कहा पत्नी ने

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है