रत नौ बजे तक के मुख्य समाचार

दि44 वायरस स्वास्थ्य मंत्रालय

जमात

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल की अलग अलग फाइलों से रविवार रात नौ बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैंः-

दि44 वायरस स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 8356 हुये, मौत का आंकड़ा 273 पर पहुंचा : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्लीः देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के 909 नये मामले सामने आए हैं और इस दौरान 34 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 8,356 हो गये जबकि इससे हुयी मौत का आंकड़ा 273 पर पहुंच गया है।

दि57 भूकंप दूसरी लीड दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नयी दिल्लीः दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गयी।

प्रादे117 पंजाब तीसरीलीड हमला

पंजाब में पुलिस टीम पर हमला करने, एएसआई का हाथ काटने के मामले में सात लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़ः पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को निहंगों के एक समूह ने पुलिस पर हमला किया और तलवार से एक अधिकारी का हाथ काट दिया। हमले में दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

प्रादे36 बच्चे हत्या

महिला ने अपने पांच बच्चों को नदी में डुबोया

भदोही (उप्र) ः भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में हुई दिल दहला देने वाली एक घटना में एक महिला ने कथित रूप से पति से झगड़ा होने से त्रस्त होकर अपने पांच बच्चों को गंगा नदी में डुबोकर मार डाला।

दि66 लॉकडाउन एमएचए प्रवासी कामगार

लॉकडाउन से प्रभावित प्रवासी कामगारों के लिये राज्य, केंद्रशासित प्रदेश कल्याणकारी कदम उठाएं: एमएचए

नयी दिल्लीः केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश भर के विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे प्रवासी कामगारों के लिये भोजन, आश्रय, दवा, मोबाइल एवं वीडियो कॉल सुविधाओं सहित कल्याणकारी उपाय करने को कहा है।

वि43

रूस भारत एस400

कोरोना वायरस महामारी भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति प्रभावित नहीं करेगा:राजदूत

मास्कोः रूस में नियुक्त भारत के शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि रूस के साथ एस-400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति सहित सभी बड़े सैन्य अनुबंधों पर अमल तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा और कोरोना वायरस महामारी का असर इनकी समय सीमा पर नहीं पड़ेगा।

वि41 वायरस विश्व

विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 1,09,307 लोगों की मौत

पेरिसः विश्व में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या रविवार को एक लाख नौ हजार के आंकड़े को पार कर गई।

दि26 वायरस कमलनाथ भाजपा

मप्र के लोगों को बेवकूफ बना रही है भाजपा, राज्य में न कोई मंत्रिमंडल, न स्वास्थ्य मंत्री : कमलनाथ

नयी दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर रविवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

प्रादे84 शराब लीड मौत

कानपुर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत

कानपुर/लखनऊ (उप्र), ः उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले के सजेटी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि ग्राम प्रधान सहित छह लोग बीमार हो गये।

अर्थ11 लीड विश्वबैंक भारत वृद्धि

विश्वबैंक का अनुमान, चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 1.5-2.8 प्रतिशत रहेगी

वाशिंगटनः विश्वबैंक ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त झटका दिया है। इससे देश की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन 1991 के उदारीकरण के बाद सबसे खराब रहेगा।

प्रादे46 मप्र वायरस मौत

कोरोना वायरस: भोपाल में एक व्यक्ति की मौत, मृतक संख्या 43 हुई

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो जाने के बाद प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 43 हो गई है।

वि10 वायरस अमेरिका मौत

कोविड-19: दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में, मृतकों की संख्या 20,000 के पार

वाशिंगटनः अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर गई है। दुनिया भर में इस भयंकर महामारी के कारण होने वाली मौतों के मामले में अमेरिका इटली से आगे निकल गया है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है।

वि38

वायरस ब्रिटेन लीड जॉनसन

बोरिस जॉनसन को अस्पताल से मिली छुट्टी, जान बचाने के लिये एनएचएस का आभार जताया

लंदनः कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाये जाने के बाद लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल में भर्ती किये गये ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

खेल1 खेल वायरस डब्ल्यूटीए मांट्रियल

मांट्रियल डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट 2021 तक स्थगित

मांट्रियलः यूएस ओपन की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले मांट्रियल डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।

अर्थ22 डॉलर अदला-बदली

डॉलर अदला-बदली की लागत ऐतिहासिक ऊंचाई पर, विश्व में कर्ज का संकट हो सकता है : बीआईएस रिपोर्ट

मुंबईः कोरोना वायर महामारी से उत्पन्न हालात में वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष धन की समस्या खड़ी होने का खतरा दिख रहा है। विदेशी करेंसी बाजार में डॉलर स्वैप (अदला-बदली) का प्रमिमय या ब्याज इस समय ऐतिहासिक ऊंचायी पर है।

अर्थ5 एफपीआई निकासी

कोरोना वायरस : एफपीआई ने अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजारों से 9,103 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्लीः कोविड-19 संकट की वजह से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अब तक भारतीय पूंजी बाजारों से 9,103 करोड़ रुपये की निकासी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\