देश की खबरें | शाम साढ़़े छह बजे के मुख्य समाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रविवार को भाषा की विभिन्न फाइल से शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

नयी दिल्ली, सात मई रविवार को की विभिन्न फाइल से शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

प्रादे57 चुनाव लीड कर्नाटक मोदी

मोदी का सोनिया पर निशाना, कहा: ‘डरी हुई’ कांग्रेस ने चुनाव से दूर रहने वालों को प्रचार में उतारा

शिवमोगा, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि ‘डरी हुई’ पार्टी कर्नाटक चुनाव में प्रचार के लिए अपनी वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर आई, क्योंकि उसका ‘झूठ’ काम नहीं आया।

प्रादे54 चुनाव कर्नाटक खरगे मोदी

केवल मोदी की ‘जैकेट’ मशहूर है और वह इसे दिन में चार बार बदलते हैं : खरगे

कलबुर्गी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केवल उनकी ‘‘जैकेट’’ ही मशहूर है और वह दिन में चार बार इसे बदलते हैं।

दि9 पहलवान किसान सुरक्षा

दिल्ली: पहलवानों के समर्थन में किसानों के जंतर-मंतर पहुंचने की उम्मीद, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को समर्थन देने के लिए किसानों के वहां पहुंचने की संभावना के मद्देनजर रविवार को प्रदर्शन स्थल और शहर के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

प्रादे83 हरियाणा पहलवान खाप

हरियाणा : किसानों तथा खापों ने किया दिल्ली कूच, बृजभूषण को पद से बर्खास्त करने की मांग

जींद (हरियाणा), दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के समर्थन में खटकड़ टोल प्लाजा समिति एवं खेड़ा खाप और किसान संगठनों से जुड़े लोग राष्ट्रीय राजधानी रवाना हुए। किसानों और खाप सदस्यों ने भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को पद से बर्खास्त करने की मांग की।

प्रादे67 पंजाब विस्फोट

पंजाब: अमृतसर में विस्फोट से एक घायल

अमृतसर (पंजाब), पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया और कुछ इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दि4 थरूर मणिपुर

मणिपुर की स्थिति को लेकर थरूर ने भाजपा पर साधा निशाना, राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की

नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को आरोप लगाया कि मणिपुर के मतदाता महज एक साल पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाकर अपने साथ ‘घोर विश्वासघात’ महसूस कर रहे हैं।

अर्थ15 जीएसटीएन ई-चालान

जीएसटीएन ने ई-चालान अपलोड करने की समयसीमा के क्रियान्वयन को तीन महीने टाला

नयी दिल्ली, जीएसटीएन ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली कंपनियों या व्यवसायों के लिए अपने पुराने ई-चालान को अपलोड करने की समयसीमा के क्रियान्वयन को तीन महीने के लिए टाल दिया है।

दि20 पहलवान महिला समूह

चार राष्ट्रीय महिला संगठनों ने पहलवानों के समर्थन में देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया

नयी दिल्ली, चार राष्ट्रीय महिला संगठनों ने पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की तत्काल गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन करने का संयुक्त आह्वान किया है।

अर्थ8 भारत कच्चा तेल आयात

भारत का ओपेक से कच्चे तेल का आयात अप्रैल में घटकर 46 प्रतिशत के सर्वकालिक निचले स्तर पर

नयी दिल्ली, भारत के कच्चे तेल के आयात में पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की हिस्सेदारी अप्रैल में घटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 46 प्रतिशत पर आ गई है। उद्योग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

दि3 सिब्बल आयोग

कांग्रेस के खिलाफ आरोपों पर प्रधानमंत्री से सबूत क्यों नहीं मांगे गए:सिब्बल ने निर्वाचन आयोग से पूछा

नयी दिल्ली, राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए इन आरोपों को लेकर सबूत मांगने चाहिए कि पार्टी आतंकवाद में लिप्त लोगों के साथ पिछले दरवाजे से राजनीतिक बातचीत में शामिल है।

वि12 तुर्किये दुर्घटना

तुर्किये के हेते प्रांत में एक ट्रक के कई अन्य वाहनों से टकराने पर 12 लोगों की मौत, 31 घायल

इस्तांबुल, तुर्किये के दक्षिणी प्रांत हेते में एक ट्रक के कई अन्य वाहनों से टकरा जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घायल हुए लोगों में से तीन की हालत गंभीर है।

खेल8 खेल भारोत्तोलन एशियाई भारत

एशियाई चैंपियनशिप: जेरेमी ने स्नैच में रजत पदक जीता, क्लीन एवं जर्क में रहे नाकाम

जिंजू (कोरिया), भारतीय भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने रविवार को यहां एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पुरुषों के 67 किग्रा भार वर्ग के स्नैच में रजत पदक जीता, लेकिन क्लीन एवं जर्क में वह तीनों प्रयासों में नाकाम रहे जिससे कुल योग में जगह नहीं बना सके।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि18 बच्चे मोटापा

बच्चों में नाटकीय रूप से बढ़ रहे मोटापे का सेहत पर पड़ रहा गंभीर प्रभाव

लॉस एंजिलिस, पिछले दो दशकों में दुनिया में मोटापे की समस्या से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है और कई बच्चे कम उम्र में ही मोटापे की चपेट में आ जाते हैं। मोटापे का सेहत पर गंभीर और कभी-कभी दीर्घकालिक प्रभाव देखने को मिलता है।

प्रादे59 वृक्ष प्रवास

वृक्ष भी करते हैं प्रवास, दूसरे प्राणियों की तुलना में लेते हैं काफी अधिक समय

क्यूबेक (कनाडा), एक ओर यह सच है कि एक स्थान पर खड़ा कोई वृक्ष दूसरे स्थान पर नहीं जा सकता, लेकिन एक प्राणी के रूप में वे वास्तव में चल सकते हैं और पक्षियों की तरह पलायन कर सकते हैं! हालांकि, इसकी कोई तय समयसीमा नहीं होती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार