जरुरी जानकारी | एचडीएफसी लाइफ ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाकर डेटा चोरी की समस्या पर काबू पाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले साल डेटा चोरी का सामना करने के बाद कंपनी ने अपने सुरक्षा इंतजाम को बढ़ाकर इस मुद्दे का निपटान कर लिया गया है।

नयी दिल्ली, 13 मार्च निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले साल डेटा चोरी का सामना करने के बाद कंपनी ने अपने सुरक्षा इंतजाम को बढ़ाकर इस मुद्दे का निपटान कर लिया गया है।

नवंबर, 2024 में बीमा कंपनी को डेटा चोरी की घटना का पता चला था। उसके बाद कंपनी ने कई सुधारात्मक कदम उठाकर सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया।

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि अब सुरक्षा आकलन पूरा हो गया है, जिससे पता चला है कि डेटा चोरी एक विशिष्ट, चिह्नित मुद्दे तक ही सीमित थी।

इसने कहा कि इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान दिया गया और उसे दूर कर लिया गया।

बीमा कंपनी ने कहा कि मौजूदा आकलन के आधार पर उसका मानना ​​है कि इस घटना से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है।

इसने कहा कि घटना के जवाब में, कंपनी ने अपने आईटी बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने और ग्राहक डेटा की सुरक्षा के लिए उन्नत सुरक्षा इंतजाम भी लागू किए हैं।

कंपनी को पिछले साल नवंबर में एक अज्ञात स्रोत से संचार प्राप्त हुआ था, जिसने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के ग्राहकों के कुछ डेटा साझा किए थे।

कंपनी ने कहा कि वह साइबर सुरक्षा और डेटा सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसे मजबूती देने के लिए कई उपाय किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू