जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 12,698 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 19.9 प्रतिशत बढ़कर 12,698 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 19.9 प्रतिशत बढ़कर 12,698 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकल आधार पर उसका कर-पश्चात लाभ 18.5 प्रतिशत बढ़कर 12,259.5 करोड़ रुपये रहा।

आलोच्य अवधि में बैंक की मूल शुद्ध ब्याज आय 24.6 प्रतिशत बढ़कर 22,987.8 करोड़ रुपये हो गई। इसमें अग्रिम आवंटन में हुई 18.5 प्रतिशत वृद्धि की अहम भूमिका रही। इससे पिछली सितंबर तिमाही से तुलना करें तो बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.1 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक की अन्य आय 8,499.84 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8,183.55 करोड़ रुपये थी। हालांकि कारोबारी आय में तेजी से गिरावट हुई और यह एक साल पहले के 1,046.5 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 261.4 करोड़ रुपये रह गई।

वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकल आधार पर उसकी कुल आय बढ़कर 51,207.61 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 40,651.60 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) 30 दिसंबर, 2022 तक सकल अग्रिमों के मुकाबले 1.23 प्रतिशत पर स्थिर थी। शुद्ध एनपीए 0.33 प्रतिशत रहा, जो दिसंबर 2021 के अंत में 0.37 प्रतिशत था।

इसी तरह 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए वित्तीय प्रावधान और आकस्मिकताएं 2,806.4 करोड़ रुपये थीं। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,994 करोड़ रुपये था।

बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 24.6 प्रतिशत बढ़कर 22,987.8 करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें