जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 22.8 फीसदी बढ़कर 10,055 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ हाल ही में समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 22.8 फीसदी उछलकर 10,055.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ हाल ही में समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 22.8 फीसदी उछलकर 10,055.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

देश में निजी क्षेत्र के इस सबसे बड़े बैंक ने शेयर बाजारों को अपनी तिमाही नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में करों के लिए 2,989.5 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के बाद उसका शुद्ध लाभ 10,055.2 करोड़ रुपये रहा है।

यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 22.8 फीसदी अधिक है। बैंक ने जनवरी-मार्च 2021 की तिमाही में 8,186.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

वित्त वर्ष 2021-22 की अंतिम तिमाही में एचडीएफसी बैंक की कुल एकल आय भी बढ़कर 41,085.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 38,017.50 करोड़ रुपये रही थी।

इसके अलावा आलोच्य अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय एवं अन्य आय भी 7.3 फीसदी बढ़कर 26,509.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध राजस्व 24,714.10 करोड़ रुपये रहा था।

पिछली तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय एक साल पहले की तुलना में 10.2 फीसदी बढ़कर 18,872.70 करोड़ रुपये रही।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक ने कहा कि सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 31 मार्च 2022 को सकल अग्रिम का 1.17 फीसदी रहीं जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1.26 फीसदी रही थीं।

इसी तरह फंसे कर्जों के मामले में भी एचडीएफसी बैंक का प्रदर्शन सुधरा है। बीती तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध अग्रिम का 0.32 फीसदी रहा जबकि जनवरी-मार्च 2021 में यह अनुपात 0.40 फीसदी रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\