जरुरी जानकारी | दूसरी तिमाही में एचसीएल टेक का शुद्ध लाभ 18.5 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 18.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,148 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 18.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,148 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 2,651 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का राजस्व 6.1 प्रतिशत बढ़कर 18,594 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 17,528 करोड़ रुपये था। तिमाही के आधार पर, शुद्ध लाभ जून तिमाही के 2,925 करोड़ रुपये से 7.4 प्रतिशत अधिक रहा, जबकि राजस्व 17,841 करोड़ रुपये से 4.2 प्रतिशत अधिक रहा।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सी विजयकुमार ने कहा, "हमने स्थिर मुद्रा के आधार पर 4.5 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि और कर भुगतान से पहले 21.6 प्रतिशत की लाभ वृद्धि के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।’’

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये चार रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है। तिमाही के दौरान एचसीएल ने 15 बड़े सौदों पर हस्ताक्षर किये। सितंबर 2020 की तिमाही के अंत में एचसीएल में 1,53,085 कर्मचारी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\