देश की खबरें | "संतानहीन जोड़ों" को सरोगेसी से बाहर किए जाने के खिलाफ याचिका पर अदालत ने केंद्र को नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सरोगेसी (किराए की कोख) लाभ के दायरे से "संतानहीन जोड़ों" को बाहर किए जाने को चुनौती देने वाली एक याचिका पर मंगलवार को केंद्र से अपना रुख बताने को कहा।

नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने सरोगेसी (किराए की कोख) लाभ के दायरे से "संतानहीन जोड़ों" को बाहर किए जाने को चुनौती देने वाली एक याचिका पर मंगलवार को केंद्र से अपना रुख बताने को कहा।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने सरोगेसी कानून में संशोधन से प्रभावित एक विवाहित जोड़े की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया।

दंपति ने अपनी याचिका में कहा कि केंद्र की 14 मार्च की अधिसूचना से पहले वे एक सरोगेट की तलाश कर रहे थे क्योंकि पत्नी संतान पैदा नहीं कर सकती थी, लेकिन अब उन्हें हमेशा के लिए पितृत्व के अधिकार से वंचित कर दिया गया है और उनका निषेचित भ्रूण "कानूनी रूप से अव्यवहार्य" हो गया है।

उस अधिसूचना के जरिए सरोगेसी (विनियमन) नियमावली, 2022 में संशोधन किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि "प्रतिबंधात्मक शर्त" से संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के तहत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है, वहीं यह याचिकाकर्ताओं को पूर्ण पारिवारिक जीवन के बुनियादी नागरिक और मानव अधिकार से वंचित करती है।

याचिका में दलील दी गई है कि इस संशोधन से वैध सरोगेसी को गैरकानूनी करार दे दिया गया है और अगर याचिकाकर्ता इस चरण में सरोगेसी के साथ आगे बढ़ते हैं तो आपराधिक मुकदमे की आशंका है। इस मामले में अगली सुनवाई अगस्त में होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\