खेल की खबरें | हजारे ट्रॉफी : अश्विन के शतक से आंध्र ने तमिलनाडु को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अश्विन हेब्बार के नाबाद 101 रन की मदद से आंध्र ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में तमिलनाडु को सात विकेट से हरा दिया ।

इंदौर, 22 फरवरी अश्विन हेब्बार के नाबाद 101 रन की मदद से आंध्र ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में तमिलनाडु को सात विकेट से हरा दिया ।

आंध्र के कप्तान जी हनुमा विहारी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया । तमिलनाडु की टीम 41 . 3 ओवर में 176 रन पर आउट हो गई । बायें हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज सी स्टीफन, आफ स्पिनर शोएब मोहम्मद खान ने तीन तीन और मध्यम तेज गेंदबाज गिरिनाथ रेड्डी ने दो विकेट लिये ।

गिरिनाथ ने सी हरि निशांत और एन जगदीशन की सलामी जोड़ी को क्रमश: चार और 11 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा । तमिलनाडु का स्कोर दो विकेट पर 23 रन था ।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली तमिलनाडु की टीम इन झटकों से उबर ही नहीं सकी । बाबा अपराजित ने सर्वाधिक 40 रन बनाये जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक सात और एम शाहरूख खान 19 रन बनाकर आउट हो गए ।

जवाब में हेब्बार ने दूसरे छोर से विकेटों के पतन के बावजूद शतकीय पारी खेली । रिकी भुई ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 41 गेंद में नाबाद 52 रन बनाये जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 114 रन की साझेदारी की ।

एक अन्य मैच में झारखंड ने पंजाब को दो रन से हराया । झारखंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 217 रन बनाये जबकि पंजाब की टीम 45 . 5 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई ।

वहीं मध्यप्रदेश की टीम विदर्भ से चार विकेट से हार गई । मध्यप्रदेश के नौ विकेट पर 243 रन के जवाब में विदर्भ ने 48 . 5 ओवर में छह विकेट खोकर 246 रन बनाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू