हटिया स्टेशन को सैनिटाइज किया गया, प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाया जायेगा

प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

जमात

रांची, एक मई झारखंड के प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और पर्यटकों को रांची लाने के लिए चलाई गई विशेष ट्रेनों के शुक्रवार रात यहां पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा जिसे देखते हुए रांची के हटिया रेलवे स्टेशन को पूरी तरह सेनिटाइज किया जा रहा है और सभी

प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रवासी मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को तेलंगाना से लेकर आज तड़के चली विशेष ट्रेन आज रात्रि लगभग 11 बजे यहां हटिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी जिसे देखते हुए पूरे स्टेशन को सेनिटाइज किया गया है। वहां दो सौ पुलिसकर्मी और जिला प्रशासन तथा रेलवे के दो सौ अधिकारी आने वाले यात्रियों का स्वागत करेंगे।

इसके बाद कोटा से भी आज रात्रि दो विशेष ट्रेनें राज्य के छात्रों को लेकर यहां के लिए रवाना होंगी और इन ट्रेनों से आने वाले छात्रों तथा उनके अभिभावकों के लिए भी इसी तर्ज पर सारी व्यवस्थाएं राज्य सरकार तथा रेलवे करेगी।

प्रवासियों के यहां पहुंचने पर जांच की जायेगी और उन्हें झारखंड में उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गयी है।

सरकार ने निर्देश दिया है कि किसी भी प्रवासी को लेने के लिए स्टेशन पर उसके रिश्तेदार या मित्र नहीं आयेंगे, उन्हें अपने घरों पर ही रहने को कहा गया है। यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी आगंतुक प्रवासी छात्रों तथा श्रमिकों को उनके घरों तक सरकार अपने संसाधन से पहुंचायेगी।

इस सिलसिले में आज यहां अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि किस जिला में कितने मजदूरों को भेजना है, उस हिसाब से बसों की पर्याप्त व्यवस्था करें तथा बस रवाना करने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें उनके जिले में भेजने की व्यवस्था करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी सभी बस चालकों और

बस कर्मियों के मोबाइल नंबर को संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।

यात्रा करने के दौरान रेलवे कोच में सभी लोगों को रेलकर्मियों द्वारा कोविड-19 सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान