खेल की खबरें | वंदना, दीप ग्रेस और दीपिका की हैट्रिक, भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया, उपकप्तान दीप ग्रेस इक्का और दीपिका की हैट्रिक से भारत ने आखिरी पूल मैच में हांगकांग को 13 . 0 से हराकर एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

हांगझोउ, तीन अक्टूबर अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया, उपकप्तान दीप ग्रेस इक्का और दीपिका की हैट्रिक से भारत ने आखिरी पूल मैच में हांगकांग को 13 . 0 से हराकर एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

वंदना (दूसरा, 16वां और 48वां मिनट) ने फील्ड गोल किये जबकि दीप ग्रेस (11वां, 34वां और 42वां मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये ।

संगीता कुमारी (27वां और 55वां मिनट), मोनिका (सातवां) और नवनीत कौर (58वां) ने भी गोल दागे ।

भारत पूल ए में चार मैचों में 10 अंक लेकर शीर्ष पर है । दक्षिण कोरिया के सात अंक है लेकिन उसका एक मैच बाकी है । भारत का गोल औसत दक्षिण कोरिया से काफी बेहतर है । आखिरी पूल मैच में कोरिया का सामना मलेशिया से होगा ।

पूल से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ।

भारतीय टीम ने मैच में शुरू से ही दबदबा बना लिया था । पहले दो क्वार्टर में छह और दूसरे में सात गोल हुए ।

दूसरे ही मिनट में नवनीत के पास पर वंदना ने गोल दागा । भारत को इसके बाद लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका । दीपिका के जवाबी हमले पर भारत ने दूसरा गोल दागा ।

मोनिका और दीप ग्रेस ने दो और गोल करके भारत की बढत 4 . 0 की कर दी । दूसरे क्वार्टर के आखिर में वंदना ने दूसरा गोल दागा । वहीं हाफटाइम से तीन मिनट पहले संगीता ने मोनिका के पास पर गोल करके भारत की बढत 6 . 0 की कर दी ।

दूसरे हाफ मे भी यही सिलसिला जारी रहा । दीप ग्रेस ने तीसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी पर गोल करके हैट्रिक पूरी की । वंदना ने भी मैदानी गोल दागकर हैट्रिक लगाई ।

दीपिका ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये । इस बीच संगीता और नवनीत ने भी गोल दागे ।

भारत बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से खेलेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी