विदेश की खबरें | हसीना ने उपहार के रूप में कोविड-19 रोधी टीका उपलब्ध कराने पर मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश को उपहार के रूप में कोविड-19 रोधी टीके की 20 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया है।

ढाका, 22 जनवरी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश को उपहार के रूप में कोविड-19 रोधी टीके की 20 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया है।

भारत ने बृहस्पतिवार को ‘कोविडशील्ड’ टीके की 20 लाख से अधिक खुराक औपचारिक रूप से बांग्लादेश को सौंपीं।

यह टीका भारत निर्मित है।

हसीना ने ढाका विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सम्मेलन में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मैं उपहार के रूप में टीका भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करती हूं।’’

ढाका ट्रिब्यून में छपी खबर के अनुसार हसीना ने कहा कि टीकाकरण को किस तरह अंजाम दिया जाएगा, सरकार इस बारे में पहले ही योजना बना चुकी है।

हसीना ने कहा, ‘‘हमने देश में कोविड-19 संबंधी स्थिति का सामना करने के लिए सभी कदम उठाए हैं।’’

उपहार के रूप में मिली टीके की खेप के अतिरिक्त बांग्लादेश भारत से कोरोना वायरस रोधी टीके की तीन करोड़ खुराक की खरीद भी करनेवाला है।

हसीना ने उम्मीद जताई कि भारत से बांग्लादेश द्वारा खरीदे गए टीके 25-26 जनवरी तक पहुंच जाएंगे।

बांग्लादेश में महामारी की वजह से अब तक 7,966 लोगों की मौत हुई है और अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या 5,30,270 है।

भारत ने बृहस्पतिवार को नेपाल को भी कोविड रोधी टीके की 10 लाख खुराक सौंपीं। बुधवार को भारत ने टीके की 1,50,000 खुराक भूटान को तथा 100,000 खुराक मालदीव को सौंपी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\