खेल की खबरें | हसरंगा एलपीएल में श्रीलंकाई खिलाड़ियों की अगुवाई करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वानिंदु हसरंगा की अगुवाई में एंजेलो मैथ्यूज, इसुरु उदाना, महीश तीक्षाना और कुसल मेंडिस जैसे श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी एक जुलाई से शुरू होने वाली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पांचवें सत्र में विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोलंबो, 22 जून वानिंदु हसरंगा की अगुवाई में एंजेलो मैथ्यूज, इसुरु उदाना, महीश तीक्षाना और कुसल मेंडिस जैसे श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी एक जुलाई से शुरू होने वाली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पांचवें सत्र में विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

श्रीलंका के अलावा दुनिया भर के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी इस लीग में खेलते दिखेंगे, जिनमें न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान और तास्किन अहमद, पाकिस्तान के शादाब खान और आगा सलमान, वेस्टइंडीज के आंद्रे फ्लेचर और फैबियन एलन, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद तथा दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसेउ और रीजा हेंड्रिक्स जैसे नाम शामिल हैं।

एक जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस लीग में कोलंबो स्ट्राइकर्स, दांबुला सिक्सर्स, गॉल मार्वल्स, जाफना किंग्स और कैंडी की फ्रेंचाइजी भाग लेगी। पांचों टीम लीग चरण में 16 जुलाई तक एक दूसरे का दो बार सामना करेंगी।

इसके प्ले ऑफ का आयोजन 18 जुलाई से होगा जबकि फाइनल 21 जुलाई का कोलंबो में खेला जायेगा।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के अलावा इसके मैचों का आयोजन रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और कैंडी में पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

एलपीएल के टूर्नामेंट निदेशक समांथा डोड़ेवाला ने कहा, ‘‘ लंका प्रीमियर लीग हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों की असाधारण प्रतिभा मंच प्रदान करना जारी रखेगी। इसमें प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने का एक और मौका मिलता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील