Wanindu Hasaranga Steps Down As Sri Lanka T20I Captain: भारत के खिलाफ श्रृंखला से पहले वानिंदु हसरंगा ने श्रीलंका के टी20 कप्तान का पद छोड़ा

इसके बाद कोलंबो में दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट लोगों को सूचित करना चाहता है कि राष्ट्रीय पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है.’’

Wanindu Hasaranga (Photo Credit: ICC)

कोलंबो: वानिंदु हसरंगा ने भारत के खिलाफ तीन मैच की आगामी श्रृंखला से पहले श्रीलंका के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान का पद गुरुवार को छोड़ दिया. भारत सीमित ओवरों की श्रृंखलाओं के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा जिसकी शुरुआत 26, 27 और 29 जुलाई को पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के साथ होगी. IND vs SL Schedule 2024: श्रीलंका के खिलाफ पाल्लेकल और कोलंबो में तीन वनडे और तीन टी20 खेलेगा भारत

इसके बाद कोलंबो में दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट लोगों को सूचित करना चाहता है कि राष्ट्रीय पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है.’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘हसरंगा ने कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हित में उन्होंने कप्तानी छोड़ने और टीम में खिलाड़ी के रूप में बने रहने का फैसला किया है.’’ हसरंगा ने हाल में संपन्न टी20 विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी जिसमें टीम सुपर आठ चरण में जगह बनाने में नाकाम रही थी.

बयान में हसरंगा के हवाले से कहा गया, ‘‘एक खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंका के लिए मैं हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा और हमेशा की तरह अपनी टीम और कप्तान का समर्थन करूंगा और उनके साथ खड़ा रहूंगा.’’

एसएलसी ने कहा कि उसने हसरंगा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. एसएलसी ने कहा, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए यह बताना चाहता है कि हसरंगा हमारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट योजनाओं में हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने रहेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड