देश की खबरें | हरियाणा सितंबर अंत तक कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में राज्य सरकार से सहायता प्राप्त कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की लंबित परीक्षाएं सितंबर अंत तक आयोजित होंगी। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, एक सितंबर हरियाणा में राज्य सरकार से सहायता प्राप्त कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की लंबित परीक्षाएं सितंबर अंत तक आयोजित होंगी। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया ।

राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और परीक्षा नियंत्रकों की एक बैठक में यह फैसला किया गया। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर बृज किशोर कुथिआला की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।

यह भी पढ़े | Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 15,765 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 8 लाख के पार.

अधिकारियों ने बताया कि इन परीक्षाओं में दो लाख छात्रों के हिस्सा लेने का अनुमान है । परिणाम की घोषणा 31 अक्टूबर तक कर दी जाएगी।

राज्य सरकार के एक बयान में परिषद के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि छात्रों को विकल्प दिया गया है कि वे ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा दे सकते हैं ।

यह भी पढ़े | Ganesh Visarjan 2020: गणपति विसर्जन पर सीएम उद्धव ठाकरे ने परिवार के साथ वर्षा बंगले पर गणेश भगवान की पूजा की.

बयान में कहा गया, ‘‘स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में दो लाख छात्रों के हिस्सा लेने का अनुमान है। इन परीक्षाओं में छात्रों की हिस्सेदारी के लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे।’’

बैठक में निर्णय किया गया कि कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

‘कंपार्टमेंट’ तथा अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में एक बार फिर से बैठने वालों के लिए भी इसका आयोजन होगा ।

बैठक के दौरान बताया कि अधिकतर छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षाओं का विकल्प चुना है।

परिषद के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा के ऑनलाइन प्रारूप में कदाचार रोकने के लिए उपयुक्त कदम उठाए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\