देश की खबरें | हरियाणा: सोनीपत में गांव के युवकों से परेशान होकर किशोरी ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में एक किशोरी ने अपने गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर उसे परेशान किए जाने के कारण यहां गनौर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सोनीपत, सात मार्च हरियाणा में एक किशोरी ने अपने गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर उसे परेशान किए जाने के कारण यहां गनौर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोनीपत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया, ‘‘गनौर में बुधवार को वंदे भारत ट्रेन के आगे लड़की कूद गई। उसके परिजन के अनुसार, उनके गांव के ही एक युवक द्वारा उसे परेशान किया गया, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘युवक के दो साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद इंटरमीडिएट की छात्रा के परिवार ने उसके शव की पहचान की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\