देश की खबरें | हरियाणा पुलिस ने बिजली बिल के फर्जी संदेशों से लोगों को किया आगाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने एक परामर्श जारी कर राज्य के लोगों से अनुरोध किया है कि वे बिजली के बकाया बिलों के संबंध में साइबर जालसाजों द्वारा भेजे गए संदेशों के जवाब में कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

चंडीगढ़, 15 मई हरियाणा पुलिस ने एक परामर्श जारी कर राज्य के लोगों से अनुरोध किया है कि वे बिजली के बकाया बिलों के संबंध में साइबर जालसाजों द्वारा भेजे गए संदेशों के जवाब में कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने लोगों को ऐसे जालसाजों से सावधान रहने के लिए आगाह करते हुए रविवार को कहा कि साइबर जालसाज बिजली के बिलों का भुगतान न करने के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग व्यक्तिगत और बैंक खाते का विवरण चुराने के लिए मोबाइल पर संदेश भेजते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार लोगों को ऐसे जालसाजों के जाल में फंसने से बचने की सलाह देकर उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।''

उन्होंने बताया कि जालसाज लोगों को उनके मोबाइल पर संदेश भेजते हैं, जिसमें कहा जाता है कि ''आपकी बिजली काट दी जाएगी क्योंकि आपके पिछले महीने का बिल जमा नहीं हुआ है'' और उन्हें एक फोन नम्बर पर कॉल करने के लिए कहते हैं।

प्रवक्ता ने लोगों को बेहद सतर्क रहने का सुझाव देते हुए सलाह दी कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी या फोन नंबर तब तक साझा न करें जब तक कि वे सुनिश्चित न हों कि उनसे संपर्क करने वाला व्यक्ति बिजली कंपनी का अधिकृत कर्मचारी है।

उन्होंने कहा, ''अगर कोई व्यक्ति इस तरह की घटना का शिकार होता है, तो ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दी जानी चाहिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट