देश की खबरें | हरियाणा पुलिस ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बीमा कवर बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने अपने पेंशनभोगियों के लिए दुर्घटनावश मृत्यु बीमा कवर 17 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है। यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने सोमवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर हरियाणा पुलिस ने अपने पेंशनभोगियों के लिए दुर्घटनावश मृत्यु बीमा कवर 17 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है। यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने सोमवार को दी।

विर्क ने कहा कि एचडीएफसी बैंक के साथ किये गए समझौते के तहत हरियाणा पुलिस के 70 वर्ष तक के पेंशनभोगियों को दुर्घटनावश मृत्यु के मामले में 30 लाख रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़े | दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय की पहली बोर्ड बैठक के दौरान बोले सीएम केजरीवाल- हर छात्र को रोजगार दिलाना है हमारा उद्देश्य.

पुलिस विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सहमति पत्र के तहत पेंशनभोगियों का आखिरी वेतन एचडीएफसी बैंक में प्राप्त होना चाहिए और उनका पेंशन उसकी खाते में प्राप्त होते रहना चाहिए।

हालांकि यदि कोई कर्मचारी पहले ही सेवानिवृत्त हो गया है और अपना पेंशन एचडीएफसी बैंक से प्राप्त करना चाहता है तो सेवानिवृत्त कर्मचारी को बैंक में एक अलग खाता खोलना होगा जो हरियाणा सरकार द्वारा ई-पेंशन व्यवस्था के जरिये पेंशन भुगतान के लिए पैनल में भी शामिल है।

यह भी पढ़े | Hathras Case: हाथरस कांड में पुलिस की कार्रवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जताई नाराजगी, 2 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई.

पुलिस एडीजी विर्क ने कहा कि मुश्किल प्रकृति की ड्यूटी को देखते हुए हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव अधिकारियों एवं जवानों के कल्याण के लिए अक्सर महत्वपूर्ण निर्णय लेते रहे हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार विर्क ने कहा, ‘‘समझौते की समीक्षा से पेंशनभोगियों में एक सुरक्षा की भावना का निर्माण होगा।’’

उन्होंने कहा कि एक अन्य कल्याणकारी कदम के तहत हरियाणा पुलिस ने हाल में निर्णय किया है कि निरीक्षक स्तर तक के पुलिस अधिकारी को सेवानिवृत्ति से छह महीने पहले उसकी पसंद के स्थान पर तैनाती मिल सकती है जिसमें उसका गृह जिला भी शामिल होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट