देश की खबरें | हरियाणा: नूंह और अन्य स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा तीन घंटे के लिए बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह और कुछ अन्य स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे से तीन घंटे के लिए बहाल किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, तीन अगस्त हरियाणा के नूंह और कुछ अन्य स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे से तीन घंटे के लिए बहाल किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन सेवाओं को पांच अगस्त तक निलंबित किया गया था।

सांप्रदायिक दंगों के मद्देनजर शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी अवरोध को दूर करने के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गयी है। नूंह के अलावा फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगी हुई है।

हरियाणा सरकार ने सीईटी ‘समूह सी परीक्षा’ में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इंटरनेट पाबंदी पर ढील का आदेश जारी किया है ताकि वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकें। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘एडीजीपी, सीआईडी की सिफारिश पर पहले के आदेशों को नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उपसंभागों के क्षेत्र में केवल आज तीन अगस्त को दोपहर 1 बजे से शाम चार बजे तक के लिए आंशिक रूप से वापस लिया जाता है या उनमें ढील दी जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी सेवाओं को केवल तय अवधि के लिए बहाल किया जाता है।’’

इससे पहले सरकार ने नूंह जिले में सोमवार शाम चार बजे से मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था और बाद में सांप्रदायिक तनाव तथा जन शांति में व्यवधान के मद्देनजर दो अगस्त तक कुछ अन्य हिस्सों में भी पाबंदियां लगा दी गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड