देश की खबरें | हरियाणा : सोहना में व्यक्ति पर वेतन विवाद को लेकर नियोक्ता की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के सोहना में वेतन को लेकर हुए विवाद में 62 वर्षीय व्यक्ति की उसके कर्मचारी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, सात जुलाई हरियाणा के सोहना में वेतन को लेकर हुए विवाद में 62 वर्षीय व्यक्ति की उसके कर्मचारी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान निवासी राजीव ओझा के रूप में हुई है। वह धुनेला स्थित सेरेनास सोसायटी में किराने की दुकान चलाते थे।

उसने बताया कि घटना सोमवार रात की है जब आरोपी अर्जुन कुमार (22) ओझा से अपना वेतन लेने गया था और दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद कुमार ने ओझा पर कथित तौर पर चाकू से वार किया और भाग गया।

पुलिस ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से ओझा के पास काम कर रहा था। उसने बताया कि ओझा का शव शनिवार को उनके फ्लैट में मिला और उनकी बेटी ने शव की पहचान की।

पुलिस उपायुक्त सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस ने रविवार को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला निवासी कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आरोपी को शहर की अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\