देश की खबरें | हरियाणा खेलों के केंद्र के तौर पर उभर रहा हैःखट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को कहा कि हरियाणा ' खेलों के केंद्र' के रूप में उभर रहा है और राज्य के कई खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, एक नंवबर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को कहा कि हरियाणा ' खेलों के केंद्र' के रूप में उभर रहा है और राज्य के कई खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है।

हरियाणा अगले साल ‘खेलो भारत’ युवा खेलों के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगा।

यह भी पढ़े | Rajasthan Lockdown Guidelines: राजस्थान में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी, 16 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थान, 30 नवंबर तक सिनेमा हॉल और मल्टिप्लेक्स को बंद रखने के आदेश.

हरियाणा दिवस पर खट्टर ने करनाल के करण स्टेडियम में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल नवंबर 2021 में पंचकूला में आयोजित होंगे और इसकी तैयारी आज से शुरू हो गई है।

हरियाणा की स्थापना 1966 में अविभाजित पंजाब से काट कर की गयी थी।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: पीएम मोदी के बाद अनुराग ठाकुर ने RJD पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लोगों को ‘जंगलराज’ नहीं ‘मंगलराज’ चाहिए.

एक सरकारी बयान के मुताबिक, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गुड़गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर डीएलएफ साइबर सिटी के पास एक 'यू टर्न' फ्लाइओवर का उद्घाटन किया।

खट्टर ने हरियाणा के अस्तित्व के 54 साल पूरे होने के मौके पर लोगों को बधाई दी।

हरियाणा दिवस के मौके पर राज्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस साल इसे खेल दिवस के तौर भी मनाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के मंत्रियों और अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

उपमुख्यमंत्री एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने रोहतक में खिलाड़ियों की एक सभा को संबोधित करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे कड़ी मेहनत करें ताकि राज्य खेल के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों तक पहुंच सके।

इस मौके पर करनाल जिले की 288 चौपालों को वाई-फाई से जोड़ा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी