देश की खबरें | हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का 56 वीं बार तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक खेमका का तबादला कर दिया है, यह उनके 30 साल के करिअर का 56वां तबादला है ।

चंडीगढ़, नौ जनवरी हरियाणा सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक खेमका का तबादला कर दिया है, यह उनके 30 साल के करिअर का 56वां तबादला है ।

फेरबदल में हरियाणा सिविल सेवा के चार अधिकारियों का भी तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव खेमका को अब अभिलेखागार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

बयान में तबादलों के लिए किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को पत्र लिखे जाने के कुछ दिनों बाद खेमका का तबादला हुआ है जिसमें उन्होंने लिखा था कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उच्च शिक्षा विभाग में विलय के बाद उनके पास पर्याप्त काम नहीं है ।

प्रशासनिक सेवा के अधिकरी का करियर विवादों और बार-बार तबादलों से भरा रहा है। अंतिम बार उनका तबादला अक्टूबर 2021 में किया गया था ।

हरियाणा कैडर के 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने 2012 में उस समय चर्चा में आये थे जब उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा से जुड़े गुरुग्राम के एक जमीन सौदे का इंतकाल (म्यूटेशन) रद्द कर दिया था। इंतकाल भूमि के एक टुकड़े का स्वामित्व स्थानांतरित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

पिछले एक दशक के दौरान, उन्हें अक्सर महत्वहीन माने जाने वाले विभागों में तैनात किया गया है और उनके पूरे करियर में औसतन हर छह महीने में उनका तबादला किया गया है ।

हरियाणा सिविल सेवा के चार अधिकारियों का भी तबादला किया गया है जिनमें मानव मलिक, अमित कुमार, मयंक भारद्वाज तथा देवेंद्र शर्मा शामिल हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस