देश की खबरें | हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने हिसार में दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत के मामले पर रिपोर्ट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने पिछले साल हिसार में दीवार गिरने की घटना में चार बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अक्टूबर में होने वाली अगली सुनवाई से पहले विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

चंडीगढ़, 30 जुलाई हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने पिछले साल हिसार में दीवार गिरने की घटना में चार बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अक्टूबर में होने वाली अगली सुनवाई से पहले विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

घटना 22 दिसंबर, 2024 को बुडाना गांव के एक ईंट भट्टे पर हुई थी।

एक मानवाधिकार कार्यकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के माध्यम से यह मामला आयोग के संज्ञान में लाया गया।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा और सदस्य कुलदीप जैन तथा दीप भाटिया की पीठ ने कहा कि मृतक नाबालिगों के माता-पिता उत्तर प्रदेश से आए प्रवासी मजदूर थे, जो ईंट भट्टे पर काम करते थे।

बुडाना के एक भट्ठे पर उत्तर प्रदेश के कई मजदूर परिवार काम करते थे। बच्चे और कुछ मजदूर ईंट भट्ठे की एक दीवार के पास सो रहे थे, तभी वह उनके ऊपर गिर गई।

आयोग ने टिप्पणी की कि श्रमिक और उनके परिवार बहुत अमानवीय और असुरक्षित परिस्थितियों में रह रहे हैं।

आयोग ने 24 जुलाई के अपने आदेश में संबंधित प्राधिकारियों को आठ सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त