देश की खबरें | फरीदाबाद के अस्पताल का नाम बदलने के फैसले पर दोबारा विचार करे हरियाणा सरकार: नवाब मलिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने मांग की है कि हरियाणा सरकार फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के फैसले पर दोबारा विचार करे।

मुंबई, सात फरवरी महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने मांग की है कि हरियाणा सरकार फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के फैसले पर दोबारा विचार करे।

मलिक ने बादशाह खान या सीमांत गांधी के नाम से मशहूर स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान की 131वीं जयंती के मौके पर शनिवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि खान और वाजपेयी दोनों भारत रत्न से सम्मानित हैं।

मंत्री ने कहा कि किसी एक के लिए किसी दूसरे के नाम को हटाना उचित नहीं है।

हरियाणा सरकार ने पिछले साल दिसंबर में अस्पताल का नाम बदलने की अधिसूचना जारी की थी।

मलिक ने कहा, ''ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में सीमांत गांधी के योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। हमें वाजपेयी के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। ऐसा किसी और स्थान पर किया जा सकता है।''

मंत्री ने कहा कि लोगों को एकजुट होकर अस्पताल का नाम खान के नाम पर ही रहने देने की मांग करनी चाहिए।

इस अस्पताल का उद्घाटन साल 1951 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ