देश की खबरें | हरियाणा सरकार एसकेयूवाई योजना के तहत 20 ब्लॉक का विकास करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ‘स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना’ (एसकेयूवाई) के पहले चरण के दौरान आठ जिलों में चिह्नित 20 पिछड़े ब्लॉक के विकास के लिए चालू वित्त वर्ष में लगभग 77 करोड़ रुपये खर्च करेगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

चंडीगढ़, नौ अप्रैल हरियाणा सरकार ‘स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना’ (एसकेयूवाई) के पहले चरण के दौरान आठ जिलों में चिह्नित 20 पिछड़े ब्लॉक के विकास के लिए चालू वित्त वर्ष में लगभग 77 करोड़ रुपये खर्च करेगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में ‘स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना’ के तहत राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति द्वारा बजट अनुमोदित किया गया था।

मुख्य सचिव ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पिछड़े ब्लॉक की पहचान करना है, जिसका विकास पहले से चली आ रही योजनाओं में नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कौशल विकास कार्यक्रमों, कौशल विकास डिजाइन और विपणन सहायता के माध्यम से आजीविका के अवसरों में वृद्धि करना भी है।

शनिवार को जारी बयान के अनुसार, यह पहल मौजूदा योजनाओं में विशेष घटकों के माध्यम से चिह्नित ब्लॉक के लिए धन का पर्याप्त प्रवाह सुनिश्चित करेगी।

मुख्य सचिव ने योजना के उद्देश्य का दायरा बढ़ाने और एसकेयूवाई के समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\