देश की खबरें | लोगों का ध्यान भटकाने के लिए लव-जिहाद जैसे कानून बनाने का ‘प्रोपगेंडा’ कर रही हरियाणा सरकार : शैलजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बुधवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हए आरोप लगाया कि प्रदेश की गठबंधन सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए लव-जिहाद जैसे कानून बनाने का ‘प्रोपगेंडा’ कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद (हरियाणा), 18 नवंबर हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बुधवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हए आरोप लगाया कि प्रदेश की गठबंधन सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए लव-जिहाद जैसे कानून बनाने का ‘प्रोपगेंडा’ कर रही है।

शैलजा पूर्व राज्यपाल और प्रदेश से पहली महिला सांसद चंद्रावती के निधन पर शोक व्यक्त करने आयी थीं। उन्होंने चंद्रावती के परिजनों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शोक संदेश भी सौंपा। उन्होंने कहा कि चंद्रावती के निधन से देश और प्रदेश के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को भी क्षति पहुंची है। वह हरियाणा में महिलाओं की प्रेरणा स्रोत थीं।

यह भी पढ़े | ओडिशा में कोरोना के चलते छठ पर भी सूप और बास्केट बनाने वालों का कारोबार रहा फीका: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शैलजा ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सरकर ने प्रदेश में किसान-मजदूरों की हालत बद से बदतर बना दिया है। किसानों पर रोज नए नियम थोपे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी ‘जन विरोधी’ सरकार की नीतियों को बरौदा की जनता ने आइना दिखाया है।

यह भी पढ़े | कोविड-19: दिल्ली में टारगेट टेस्टिंग, 150 प्रवर्तन टीमें कर रही हैं मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई.

शैलजा ने हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी के गठन को लेकर कहा कि जल्द ही संगठन तैयार करेंगे। पहले राज्य व जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, फिर ब्लॉक स्तर पर। उन्होंने कहा कि संगठन में पुराने, अनुभवी व नए चेहरों को भी शामिल किया जाएगा।

शैलजा ने कांग्रेस में ‘फूट’ के सवाल पर कहा कि पार्टी की विचाराधारा के चलते लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं और विरोधी पार्टियों के नेता ऐसे भ्रम फैला रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\