देश की खबरें | हरियाणा : बिना काम कराए ठेकेदार को करोड़ों रुपये का भुगतान करने के मामले में चार अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिना काम कराए ठेकेदार को कथित तौर पर करोड़ों रुपये का भुगतान करने के मामले में सतर्कता विभाग ने फरीदाबाद नगर निगम के लेखा-परीक्षण और लेखा शाखा के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद (हरियाणा), चार अगस्त बिना काम कराए ठेकेदार को कथित तौर पर करोड़ों रुपये का भुगतान करने के मामले में सतर्कता विभाग ने फरीदाबाद नगर निगम के लेखा-परीक्षण और लेखा शाखा के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले में बुधवार देर रात लेखा परीक्षण (आडिट) शाखा के संयुक्त निदेशक दीपक थापर, वरिष्ठ लेखा अधिकारी विशाल कौशिक, वित्त नियंत्रक सतीश कुमार और वरिष्ठ लेखा अधिकारी हरगुलाल फागना को गिरफ्तार किया गया।

सतर्कता विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विशाल कौशिक को यमुनानगर से पकड़ा गया जबकि बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों से की गई।

उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के लिए सतर्कता विभाग की हिरासत में भेज दिया गया।

सतर्कता विभाग के सूत्रों ने बताया कि घोटाले के दौरान सभी आरोपित लेखा-परीक्षण और लेखा विभाग में अहम पदों पर तैनात थे।

इस मामले में ठेकेदार सतबीर, निलंबित मुख्य अभियंता दौलतराम भास्कर और रमन शर्मा व कनिष्ठ अभियंता दीपक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, उन्हें अदालत से जमानत मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now