देश की खबरें | हरियाणा: सरकार के हस्तक्षेप के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार द्वारा प्रति एकड़ सामान्य से अधिक खरीफ फसल की खरीद का आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने शनिवार की सुबह अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 24 सितंबर सरकार द्वारा प्रति एकड़ सामान्य से अधिक खरीफ फसल की खरीद का आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने शनिवार की सुबह अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

सरकार से धान की खरीद तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर, हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की अगुवाई में किसानों ने शुक्रवार को शाहाबाद के समीप दिल्ली और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को जाम कर दिया था।

हरियाणा में धान समेत खरीफ फसलों की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी।

हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार द्वारा 22 क्विंटल के बजाय 30 क्विंटल धान प्रति एकड़ की खरीद पर विचार करने को लेकर सहमति जताने के बाद प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी एक अक्टूबर से खरीद शुरू होने तक किसानों द्वारा मंडियों में लाई जाने वाली फसलों का प्रबंधन करेंगे।

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा ने पुष्टि की कि किसानों ने नाकेबंदी हटा ली है।

किसानों के प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

एक स्थानीय अधिवक्ता ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर सरकार को वाहनों की सुचारू ढंग से आवाजाही को सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।

आधी रात को हुई सुनवाई में न्यायाधीश ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह और न्यायाधीश आलोक जैन की पीठ ने इस सिलसिले में सरकार को निर्देश दिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू