देश की खबरें | हरियाणा: कोरोना वायरस संक्रमित आरोपी अस्पताल की खिड़की तोड़कर भागा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हत्या के एक आरोपी की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे हरियाणा के अंबाला में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन मौका पाकर आरोपी पृथक-वास वार्ड से भाग निकला।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अंबाला, 24 अगस्त हत्या के एक आरोपी की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे हरियाणा के अंबाला में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन मौका पाकर आरोपी पृथक-वास वार्ड से भाग निकला।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि रोहतक का निवासी लकी कुमार रविवार को मिशन अस्पताल के वार्ड की एक खिड़की का ग्रिल तोड़कर भाग निकला।

बलदेवनगर पुलिस थाने के प्रभारी सत्य नारायण ने संवाददाताओं से कहा कि कुमार को सात अगस्त को पंचकूला से गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | Shibu Soren Admitted to Medanta Hospital: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन मेदांता में भर्ती, COVID-19 से हैं संक्रमित.

उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया था जहां उसे न्यायिक हिरासत में अंबाला केंद्रीय कारागार में भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि जेल में आरोपी की कोरोना वायरस जांच की गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

बाद में जेल अधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को एक अलग वार्ड में एक अन्य संक्रमित कैदी के साथ रखा गया था।

आरोपी पर नजर रखने के लिए पुलिस के एक दल को भी तैनात किया गया था।

अस्पताल के अधिकारियों ने रविवार को पुलिस को बताया कि कुमार बिस्तर से गायब है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी वार्ड की खिड़की का ग्रिल तोड़कर भाग निकला।

उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया है और अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\