देश की खबरें | हरियाणा: कांग्रेस नेताओं ने कुरुक्षेत्र में किसानों संग किया विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित पीपली का दौरा किया और किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कुरुक्षेत्र, 11 सितंबर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित पीपली का दौरा किया और किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।

इस दौरान प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा-जजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

यह भी पढ़े | Swami Agnivesh Died: स्वामी अग्निवेश का 80 साल की उम्र में निधन, ILBS अस्पताल में ली आखिरी सांस.

इससे पहले भारतीय किसान यूनियन और अन्य किसान संगठनों ने पीपली में राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों के प्रति विरोध प्रदर्शन किया था।

किसानों का कहना है कि केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश “किसान विरोधी” हैं।

यह भी पढ़े | China to Hand Over 5 Missing AP Youth Tomorrow: अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 युवकों को शनिवार को छोड़ेगा PLA, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी.

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा ने अलग अलग पीपली जाकर “किसानों की आवाज को दबाने” के प्रयास की कड़ी निंदा की।

उन्होंने मांग की, कि विरोध प्रदर्शन के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं।

पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हरियाणा भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह समेत तीन सौ से अधिक किसानों पर मामला दर्ज किया।

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि सरकार “किसान विरोधी और जनता विरोधी” फैसले ले रही है” और जब लोग इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तब उन्हें पुलिस के डंडे के बल पर चुप कराया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट