देश की खबरें | हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास और आगामी परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही सैनी ने केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास और आगामी परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही सैनी ने केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी दी।

समझा जाता है कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा में किए जा रहे व्यापक विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि राज्य की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं लागू करके सफल प्रयास कर रही है।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सैनी ने इस महीने की शुरूआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए भी मोदी को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को अब केंद्र की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आम लोगों ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों में विश्वास दिखाया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि हरियाणा में आगामी नगर निगम चुनावों में भी यह समर्थन जारी रहेगा, जहां जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व और कल्याणकारी नीतियों पर फिर से मुहर लगाएगी।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा के विकास को और आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में हवाई, रेल और सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे निवेशकों और स्थानीय निवासियों दोनों को आधुनिक बुनियादी ढांचे का लाभ मिल सके, इससे हरियाणा को देश के सबसे बड़े निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभरने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\