देश की खबरें | हरियाणा: भाजपा ने 2024 के चुनावों में हारी 42 सीट पर पार्टी विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई ने कई मंत्रियों सहित पार्टी विधायकों को उन 42 विधानसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया है जिन पर 2024 के विधानसभा चुनाव में उसके उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 30 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई ने कई मंत्रियों सहित पार्टी विधायकों को उन 42 विधानसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया है जिन पर 2024 के विधानसभा चुनाव में उसके उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह निर्णय मंगलवार को यहां भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया।

हरियाणा विधानसभा के लिए 2024 में चुनावों में भाजपा कुल 90 में से 48 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में आई। कांग्रेस ने 37 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो और तीन सीट निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।

भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उन 42 सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किए जिनका सदन में प्रतिनिधित्व विपक्षी विधायक कर रहे हैं।

इन सीट में अंबाला शहर, बरोदा, जुलाना, डबवाली, सिरसा, आदमपुर, हिसार, गढ़ी सांपला किलोई, रोहतक, झज्जर, नूंह और पंचकूला शामिल हैं।

प्रभारियों में मंत्री विपुल गोयल, गौरव गौतम, राव नरबीर सिंह, रणबीर गंगवा, महिपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी, आरती सिंह राव और श्रुति चौधरी के नाम शामिल हैं। हालांकि, वरिष्ठ मंत्री अनिल विज का नाम सूची में नहीं है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधायकों को कई जिम्मेदारियां दी गई हैं जिसके तहत वे जमीनी स्तर पर काम करेंगे ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके, नए विकास कार्यों की जरूरतों का पता लगाया जा सके और जनता की शिकायतों का समाधान किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\