देश की खबरें | हरियाणा शहरी स्थानीय निकायों की 31 ऑनलाइन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा: मंत्री विपुल गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राज्य के शहरी स्थानीय निकायों की 31 ऑनलाइन सेवाएं अधिक प्रभावी बनाई जाएंगी।

चंडीगढ़, 19 जून हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राज्य के शहरी स्थानीय निकायों की 31 ऑनलाइन सेवाएं अधिक प्रभावी बनाई जाएंगी।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री गोयल ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी सेवाओं पर लगातार नजर रखने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि लोगों तक इनकी आसानी से पहुंच हो।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की सूचना प्रौद्योगिकी गतिविधियों के संबंध में बुधवार को यहां एक बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभाग लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे, ताकि सभी को सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

गोयल ने कहा कि वह खुद बैठक में रखे गए बिंदुओं और पूरी प्रक्रिया की एक माह बाद समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के सोशल मीडिया खाते अधिक प्रभावी होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध करवाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\