देश की खबरें | हर्षवर्धन ने 33 बीमारियों पर नजर रखने के लिए एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच की शुरुआत की जो 33 बीमारियों पर नजर रखेगा और सही समय पर डिजिटल रूप से संबंधित डेटा सुनिश्चित करेगा।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच की शुरुआत की जो 33 बीमारियों पर नजर रखेगा और सही समय पर डिजिटल रूप से संबंधित डेटा सुनिश्चित करेगा।

पूर्व में संबंधित प्रणाली 18 बीमारियों पर नजर रखने का काम करती थी जिसे अब उन्नत कर दिया गया है।

एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच (आईएचआईपी) मौजूदा प्रणाली एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) का अगली पीढ़ी का उन्नत रूप है जिसकी डिजिटल तरीके से शुरुआत की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर्षवर्धन के हवाले से कहा, ‘‘भारत के जन-स्वास्थ्य क्षेत्र में हमने एक नए अध्याय की शुरुआत की है। रोगों पर नजर रखनेवाली इस तरह की आधुनिक प्रणाली वाला भारत दुनिया का पहला देश है।’’

उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रोग निगरानी प्रणाली करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट