विदेश की खबरें | हैरी और मेगन के साक्षात्कार से ब्रिटेन से संबंध नहीं होंगे प्रभावित: जेसिंडा अर्डर्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय न्यूजीलैंड की भी महारानी और राष्ट्राध्यक्ष हैं।

ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय न्यूजीलैंड की भी महारानी और राष्ट्राध्यक्ष हैं।

अर्डर्न से एक संवाददाता ने सवाल किया था कि हैरी और मेगन ने ब्रितानी शाही परिवार की जो अनाकर्षक तस्वीर पेश की है, क्या उसके बाद ब्रिटेन के साथ न्यूजीलैंड के संवैधानिक संबंधों पर कोई असर पड़ेगा। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा है कि मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड के लोग हमारी संवैधानिक व्यवस्था में कोई खास बदलाव चाहते हैं और मुझे नहीं लगता कि इसमें हाल में कोई बदलाव आने वाला है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या हैरी और मेगन ने न्यूजीलैंड में रहने के संबंध में बात की थी, अर्डर्न ने कहा कि जहां तक उनकी जानकारी है, तो दम्पत्ति ने ऐसी कोई बात नहीं की।

दम्पत्ति ने 2018 में न्यूजीलैंड की यात्रा की थी। उसके बाद से मेगन के साथ अर्डर्न की निजी मित्रता के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वे एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन मामलों की यहां बात की जा रही है, तो उन पर आपको मेगन और हैरी से सीधे बात करनी चाहिए। ये उनके व्यक्तिगत जीवन एवं व्यक्तिगत फैसलों से जुड़े मामले हैं और मुझे नहीं लगता कि इस पर किसी और को टिप्पणी करनी चाहिए।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू