खेल की खबरें | अंगूठे की चोट के कारण हरमनप्रीत पहले वनडे से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की सीनियर खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर अंगूठे की चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच से बाहर हो गई ।
मैके, 20 सितंबर भारत की सीनियर खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर अंगूठे की चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच से बाहर हो गई ।
32 वर्ष की इस हरफनमौला खिलाड़ी को शनिवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले चोट लगी थी ।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व भारत के मुख्य कोच रमेश पवार ने कहा ,‘‘ उसे फिट घोषित किया गया था लेकिन कुछ दिन पहले उसके अंगूठे में चोट लगी । वह पहला मैच नहीं खेल सकेगी ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ अगले वनडे के लिये हम उसकी फिटनेस की समीक्षा करके फैसला लेंगे। वहीं शिखा पांडे फिट है और चयन के लिये उपलब्ध है ।’’
इस प्रारूप में भारत की उपकप्तान हरमनप्रीत चोट के कारण पिछले महीने ‘द हंड्रेड’ से लौट आई थी ।
वह मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद कोरोना संक्रमण का शिकार भी हो गई थी । उन्हें श्रृंखला में ग्रोइन की चोट भी लगी थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)