Harmanpreet likely To Be Banned: बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच के बाद खेल के सामान को नुकसान पहुंचाने पर हरमनप्रीत पर लग सकता है दो मैचों का प्रतिबंध

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को टाई छूटे तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के बाद खेल के सामान को नुकसान पहुंचाने और अंपायरों की आलोचना करने के लिए दो मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है जिसका मतलब होगा कि वह एशियाई खेलों के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगी.

हरमनप्रीत कौर (Photo Credits: Twitter)

दुबई, 24 जुलाई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को टाई छूटे तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के बाद खेल के सामान को नुकसान पहुंचाने और अंपायरों की आलोचना करने के लिए दो मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है जिसका मतलब होगा कि वह एशियाई खेलों के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगी. यह भी पढ़ें: IND vs WI Test Series 2023: बारिश ने भारत की क्लीन स्वीप की उम्मीदों पर फेरा पानी, श्रृंखला 1-0 से जीती

हरमनप्रीत हो नाहिदा अख्तर की गेंद पर पगबाधा आउट दिया गया था लेकिन उन्होंने दावा किया कि गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से में लगी है. पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अपना गुस्सा स्टंप पर निकाला था. इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में अंपायरों की आलोचना की और यहां तक कह दिया कि अंपायरों को दोनों टीमों के साथ ट्रॉफी समारोह में हिस्सा लेना चाहिए.

उनके इस अशिष्ट व्यवहार के कारण बांग्लादेश की कप्तान निगार सुलताना अपनी टीम के साथ वहां से चली गई और उन्होंने भारतीय कप्तान को शिष्टाचार सीखने की सलाह दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,‘‘ उन पर खेल के सामान को नुकसान पहुंचाने और मैच अधिकारियों की आलोचना करने के आरोप लगाए गए हैं और अभी इस पर चर्चा चल रही है कि उनके खाते में तीन डिमैरिट अंक जोड़े जाए या चार.’’

उन्होंने कहा,‘‘ यदि 24 महीने के अंदर चार डिमैरिट अंक मिलते हैं तो फिर खिलाड़ी को एक टेस्ट या दो सीमित ओवरों के मैच से बाहर रहना पड़ सकता है. इस मामले में उन्हें एशियाई खेलों के दो मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी