खेल की खबरें | इस हार को पचाना मुश्किल : कमिंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दो बार जीत के करीब पहुंचकर मिली हार को पचाना बहुत मुश्किल है ।

मैनचेस्टर, 14 सितंबर आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दो बार जीत के करीब पहुंचकर मिली हार को पचाना बहुत मुश्किल है ।

इंग्लैंड ने आठ विकेट 149 रन पर गंवाने के बाद नौ विकेट पर 231 रन बनाये । इसके बाद आस्ट्रेलिया ने शानदार शुरूआत करके दो विकेट पर 144 रन बना लिये थे लेकिन पूरी टीम 207 रन पर आउट हो गई ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.

तीन मैचों की श्रृंखला अब 1 . 1 से बराबर है ।

कमिंस ने कहा ,‘‘ मैं इस मैच के फुटेज देखूंगा । हमें 40वें ओवर तक लगा था कि मैच हमारी गिरफ्त में है लेकिन फिर पासा पलट गया । हमें उन्हें 200 रन पार करने देना नहीं चाहिये था ।’’

यह भी पढ़े | US Open 2020: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता दूसरी बार खिताब, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त.

उन्होंने कहा ,‘‘ इस हार को पचाना मुश्किल है । हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन आखिरी 10 ओवर में अतिरिक्त 40 . 50 रन दे दिये ।’’

कमिंस ने कहा कि उनकी टीम को इस तरह की पिचों पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि 2023 में भारत में विश्व कप में ऐसी ही पिचों से सामना होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Australia, 1st ODI Match Dhaka Weather Update: ढाका में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? पहले वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Bangladesh vs Australia, 1st ODI Match Preview: आज ढाका में खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, स्क्वाड और सभी जरूरी डिटेल्स

BAN vs AUS, 1st ODI Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Score Update: किंग्स्टन में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट